{"_id":"660717de9da2573b1d0a8de7","slug":"made-his-wife-bleed-with-an-axe-kaithal-news-c-18-1-knl1004-357590-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुल्हाड़ी से पत्नी को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुल्हाड़ी से पत्नी को किया लहूलुहान
Sat, 30 Mar 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चीका क्षेत्र के एक गांव में एक आरोपी ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर पत्नी को लहूलुहान कर दिया। आरोपी ने उसके सिर पर कई वार किए, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मजदूरी करता है। उसका पिता संजय उसकी मां पर शक करता है। वह न तो खुद कोई काम करता है और न ही शक के कारण उसकी मां को काम करने देता है। इसी शक करने के कारण उसके पिता
संजय की पहले भी उसकी मां के साथ कई बार लड़ाई झगड़ा किया। 27 मार्च को रात करीब डेढ़ बजे वह, उसका पिता और उसकी मां एक कमरे में सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे।
विज्ञापन
इस दौरान उसके पिता ने उससे पानी मांगा। उसकी दादी पानी लेकर आई उसके पिता ने पानी लेने से मना कर दिया और कहा कि वह उसके हाथ का पानी लेगा। उसके पिता की कई दिन पहले से उसकी मां को मारने की नीयत थी। इसी कारण वह उसके पास सो रहा था। उसके पिता ने उसे पानी के बहाने बाहर भेज दिया।
जब वह कमरे से बाहर गया तो उसी समय उसके पिता ने उसकी मां को कमरे में अकेला पाकर उसकी मां को जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए।
कुल्हाड़ी उसकी मां के सिर व आंख पर लगी। परिवार ने मिलकर बड़ी मुश्किल से उसकी मां को उसके पिता से बचाया।
घरवालों का शोर सुनकर उसका पिता कुल्हाड़ी के साथ घर से भाग गया और कह कर गया कि अगर बच गई तो फिर मौका मिलते ही जान से मार देगा। शिकायकर्ता ने बताया कि सिर में कुल्हाड़ी लगने से उसकी मां का दिमाग बाहर निकला है जो चंडीगढ़ पीजीआई में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।