फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made girls aware on World Menstrual Hygiene Day

Kaithal News: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर छात्राओं को किया जागरूक

Wed, 29 May 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Made girls aware on World Menstrual Hygiene Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप व इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप ने मंगलवार को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया। इस मौके पर ग्रुप लीडर बख्शीश गिरधर ने जानकारी देकर बताया कि ग्रुप ने श्री नर नारायण सेवा समिति की ओर से संचालित शिक्षा केंद्र केशव माधव व पंत नगर बस्ती की युवतियों व महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में रेंजर लीडर अंजू शर्मा ने बताया कि पूरे विश्व में माहवारी स्वच्छता दिवस 28 मई को मनाया जाता है। विश्व महावारी स्वच्छता दिवस की शुरूआत 28 मई 2013 को जर्मन के एनजीओ वॉश यूनाइटेड ने 28 दिवसीय सोशल मीडिया अभियान के रूप में की। सकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण 28 मई 2014 से पूरे विश्व में मनाया जाने लगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी घरों में भी मां बहन, बेटी, पत्नी के रूप में महिलाएं मौजूद हैं। इसलिए सबका यह कर्तव्य बनता है कि उन खास दिनों में हम इनका विशेष ध्यान रखें। इंडियन स्काउट एंड गाइड से विजेता बूरा ने कहा कि गांव ही नहीं शहर में भी रहने वाली महिलाएं व युवतियां मासिक धर्म से जुड़ी कई जरूरी बातों से अनजान रहती हैं। इस कारण उनके द्वारा बरती गई थोड़ी सी भी लापरवाही की गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान की संयोजिका पूजा गिरधर ने अभियान को लेकर बताया कि उनका ग्रुप स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्लम क्षेत्रों की 250 के लगभग लड़कियों को निशुल्क सेनेटरी वितरित करने के साथ साथ मासिक धर्म संबंधी समस्याओं व जिज्ञासाओं का निवारण करने का प्रयास करते हैं।

कार्यक्रम में रेंजर गंगा, प्रीति, पिंकी, रिंकी, पूर्वा, कोमल, श्रृष्टि ,शीतल, रिधिमा, रोवर सुनील, विकास, गौरव, दीपक, अंकित, सुभाष, मांशू, देव सोनी, अंकुश, शिक्षा केंद्र के अध्यापक अमृत, आशा, अंजू पुनिया आदि मौजूद रहे।


मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 28 मई को ही क्यों?
हर साल 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है क्योंकि मासिक धर्म चक्र औसतन 28 दिनों का होता है, और आमतौर पर पांच दिनों तक यह होता है। इसलिए वर्ष के पांचवें महीने के 28 वें दिन को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के रूप में चुना गया। पीरियड्स जो 21 दिनों से कम या 35 दिनों से अधिक के अंतराल पर होते हैं। तीन महीने तक अवधि न होना। मासिक धर्म का प्रवाह सामान्य से बहुत अधिक या हल्का होना। मासिक धर्म में रक्तस्राव जो सात दिनों से अधिक समय तक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed