{"_id":"66f49928e91e0607f0071934","slug":"made-girl-students-aware-kaithal-news-c-18-1-knl1004-484601-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्राओं को किया जागरूक
Thu, 26 Sep 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्य़ोंग में बालिका मंच कार्यक्रम आयोजित किया। इसमे छठी से 12वीं कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया। मंच की अध्यक्षता हिंदी प्रवक्ता मीना रानी ने की। उन्होंने छात्राओं को दहेज प्रथा के दुष्प्रभाव बताकर जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक बुराई है और हमें इसका विरोध करना चाहिए। सरकार की ओर से किए गए अनेक प्रयासों और सख्त कानूनों के कारण भले ही दहेज प्रथा पर कानूनी रूप से रोक लगी हो, लेकिन कई हिस्सों में यह प्रथा गुपचुप तरीके से अभी भी जारी है।
संस्कृत प्रवक्ता कमलेश ने कहा कि कितनी सीता माता गंगा मां की गोद में सो जाती है। कितनी सीता माता रेल पटरियों पर लहुलूहान हो जाती है। इस अवसर पर यतेंद्र कुमार,अनूप धीमान, नीतू गर्ग, डिंपल, सिल्की रानी, रणदीप सिंह, मोहनलाल डीपीई उपस्थित रहे।