{"_id":"6793f06bb7ef36ceea0b29e7","slug":"made-famous-in-assam-honored-by-dc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-567474-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: असम में नाम किया रोशन, डीसी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: असम में नाम किया रोशन, डीसी ने किया सम्मानित
Sat, 25 Jan 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान शुक्रवार को डीसी प्रीति ने असम में रोल बॉल के अंडर-11 राष्ट्रीय मुकाबले में जीत कर आए कैथल के बच्चों को सम्मानित किया।
उनके कोच प्रिंस मलिक एवं मुस्कान सैनी ने बताया कि अंडर 11 राष्ट्रीय रोल बॉल स्केटिंग मुकाबले हरियाणा की टीम प्रथम रही। 18 से 21 जनवरी तक गुवाहटी में खेलों का आयोजन हुआ। इसमें पूरे देश की 24 टीमों से हरियाणा की टीम ने फाइनल जीता और राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन बनीं।
इस टीम में कैथल के पांच खिलाड़ी शामिल रहे। इनमें गुरबख्श, रित्विक, स्पर्श गुगनानी, कार्तिक एवं याव्ही चौधरी शामिल रहे। इनमें से कार्तिक को प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड मिला। जिसमें उन्हें साइकिल पुरस्कार के रूप में में दी गई। डीसी प्रति ने इन बच्चों को सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में हरियाणा लडक़ों की टीम ने मणिपुर को 14-0 से पराजित किया, फिर अरुणाचल प्रदेश को 8-1 से हराया, मध्य प्रदेश को 7-1 से हराया, महाराष्ट्र को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबला में उडि़या टीम के साथ हुआ। इसमें हरियाणा की टीम ने 2-1 से जीता। हरियाणा की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में केरल को 4-1 से हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।
इसके बाद फाइनल मुकाबले में असम की टीम के साथ हरियाणा के खिलाड़ी भिड़े और उसे 2-1 से हराकर चैंपियन बने। उन्हें स्वर्ण पदक के साथ विजेता ट्रॉफी मिली।
वहीं हरियाणा टीम में लड़कियों ने भी नगालैंड की टीम को 6-0 से, उत्तर प्रदेश व को 4-1 से जीत कर क्वार्टर प्रवेश करके टॉप आठ टीमों में अपनी जगह बनाई और तीसरे नंबर पर रही थी।