फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made children aware about malaria

Kaithal News: बच्चों को मलेरिया के बारे में किया जागरूक

Fri, 26 Apr 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Apr 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Made children aware about malaria
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरड़ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया दिवस मनाया। इसमें कक्षा छठी से आठवीं के बच्चों ने भाग लिया। मुंदड़ी पीएसी से पहुंचे एमपीएचडब्ल्यू बलवान सिंह ने बच्चों को मलेरिया व डेंगू के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि मलेरिया रोग के फैलने के कारण, रोगी के लक्षण तथा उपचार आदि पर विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए घर के आस-पास बने गड्ढे, नाले, कूड़ा कचरा, टूटी फूटी प्लास्टिक के बर्तन आदि में जल जमाव होने से मच्छर के पनपने की ज्यादा संभावना होती है। नियमित रूप से ऐसे जगह की साफ सफाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन


आशा वर्कर आशा, मोहनी व सुनीता ने बताया कि इस बीमारी में ठंड लगना, सिर दर्द, बुखार मरीजों में लक्षण दिखाई देती है। ऐसे में नागरिक अस्पताल या नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को ले जाए। बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed