फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made aware through No Polythene Rally

Kaithal News: नो पॉलिथीन रैली से किया जागरूक

Sat, 01 Nov 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Made aware through No Polythene Rally
31केएलटी10: नगर में जागरूकता रैली निकालते नपा कर्मचारी - फोटो : katra news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने नो पॉलिथीन रैली का आयोजन किया। इसका मुख्य संदेश शहर में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना, अधिक से अधिक पौधारोपण करना और शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के अभियान में सबका सहयोग सुनिश्चित करना था।


हाथों में तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए कर्मचारियों ने लोगों को पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई और उनसे अपने शहर को साफ-सुथरा बनाने में सक्रिय योगदान देने की अपील की। इस महत्वपूर्ण मौके पर नगरपालिका कॉर्डिनेटर सुरेश चहल और सोमपाल राणा ने सफाई कर्मचारियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जनभागीदारी के बिना स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त करना असंभव है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे पॉलिथीन का बहिष्कार करें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में पालिका प्रशासन का सहयोग करें। ताकि शहर को जल्द से जल्द प्लास्टिक मुक्त और हरा-भरा बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed