फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made aware on ill effects of mobile and de-addiction

Kaithal News: मोबाइल के दुष्परिणाम और नशा मुक्ति पर किया जागरूक

Wed, 20 Mar 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Made aware on ill effects of mobile and de-addiction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय शेरगढ़ में आरकेएसडी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में विद्यार्थियों को मोबाइल और अन्य प्रकार के नशों के दुष्परिणामों के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया।

नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल के सहसचिव डॉ. नरेश गर्ग ने बच्चों को समझाया कि मोबाइल का नशा परिवारिक संबंधों के लिए घातक है। इससे पहले नारायण सेवा संस्थान उदयपुर शाखा कैथल संरक्षक सतपाल मंगला, संयोजक डॉक्टर विवेक गर्ग और सचिव डॉक्टर अनिल जिंदल के नेतृत्व में विगत कहीं वर्षों से निर्धन, वंचित और दिव्यांग बंधुओं के जीवन में आशा की एक नई किरण लाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन दया गुप्ता मानव मंदिर संपूर्ण उत्तरी भारत के दिव्यांग जनों के लिए वरदान साबित होगा। उसके बाद उन्होंने बच्चों को मोबाइल के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया की कैसे मोबाइल उनके स्वास्थ्य, इस करियर और परिवार को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने के लिए मोबाइल व्रत लेने की सलाह दी। उसके बाद उन्होंने बताया कि किस प्रकार नशे की जड़ें आज के युवा को अपने जाल में फंसा रही है और विद्यार्थियों का जागरूक होना कितना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सत्संग का सहारा लेकर विद्यार्थी नशे से दूर रह सकते हैं। एनएसएस के अधिकारी डॉ. संजय गर्ग ने नारायण सेवा संस्थान का इस जागरूता अभियान के लिए धन्यवाद किया। अंत में डॉ. नरेश गर्ग ने सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की और इस अभियान साथ जोड़ने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जड़ी-बूटियों और औषधियों के बारे में दी जानकारी

कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की एनएसएस टीम द्वारा शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ राजकीय प्राथमिक स्कूल शेरगढ़ कैथल में किया। इस शिविर की शुरूआत एनएसएस की प्रार्थना एवं गीत के साथ की गई। अभियान के पहले चरण मे सूर्य नमस्कार व योग करवाया। इस शिविर का मुख्य थीम आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत है। आज के मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र सिंह गिल थे, जोकि सरकारी अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर है। उन्होंने आयुर्वेद के बारे में अमूल्य जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों को जड़ी-बूटियों व औषधियों के बारे में जागरूक किया और प्रांगण में मौजूद पीपल, शीशम और अर्जुन के पेड़ के लाभ भी बताए। उन्होंने तीन मुख्य बातों के ऊपर स्वयंसेवकों का ध्यान केंद्रित किया। सर्वप्रथम विद्यार्थी का जीवन लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए और फिर उसको प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी को कठिन परिश्रम करना चाहिए। दोपहर के भोजन के बाद बहस प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसके विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मोबाइल फोन और सोशल नेटवर्क थे। विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह और जोश से अपने अपने पक्ष रखे। इस अवसर पर डॉ. श्वेता गर्ग, डॉ. संजय गर्ग एवं प्रो. राजेश देसवाल ने सभी गतिविधियों का समन्वय किया। संवाद
कृषि महाविद्यालय में शिविर का समापन

ढांड। चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि महाविद्यालय कौल में मंगलवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। बतौर मुख्यातिथि विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. संजय कुमार ने शिरकत की। उन्होंने स्वयं सेवकों को संबोधित करते कहा कि स्वयं सेवकों को देश के सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान में बहुत बड़ा योगदान रहता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी होना बहुत जरूरी है। स्वयं सेवक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाते है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ओपी चौधरी ने की। डाॅ. आरएस वर्मा ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में स्वयं सेवकों को मुख्य रूप से खेलकूद प्रतियोगिता,समूह एवं एकल गायन,नृत्य प्रतियोगिता,योग क्रियाएं,सफाई तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति गांव में जागरूकता रैली निकलवाई। संवाद

गुहला चीका में दी योग की जानकारी
गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन के पहले सत्र में पंतजलि योग समिति के जिला प्रभारी व योगाचार्य हरिओम शोकल ने स्वयं सेवकों को योग की जानकारी दी। शोकल ने बताया कि योग के नियमित अभ्यास से मनुष्य कई प्रकार की बीमारियों से बचा रह सकता है। दूसरे सत्र में गुरुद्वारा छठी व नौवीं पातशाही चीका से कथा वाचक गुरप्रीत सिंह व गुरजीत सिंह ने स्वयंसेवकों को गुरुवाणी व शब्द कीर्तन का महत्व बताया।


तीसरे सत्र के कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होते हैं। एनएसएस शिविरों में भाग लेने से छात्रों में अनुशासन व राष्ट्र प्रेम की भावना प्रबल होती है। शिविर के दौरान छात्राओं ने गांव सलेमपुर में सफाई अभियान चलाया व लोगों को अंधविश्वास छोड़ वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने को प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed