फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made aware about road safety rules

Kaithal News: सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में किया जागरूक

Thu, 16 May 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Made aware about road safety rules
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में मारुति ड्राइविंग स्कूल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विद्यालय के बच्चों को सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया। बच्चों को समझाया कि दोपहिया वाहन पर हेलमेट जरूर पहने और चार पहिया में सवारी करें तो सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने की। स्कूल के कक्षा 9 से 12 के दो सौ बच्चों ने सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मारुति ड्राइविंग स्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष की आयु में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहिए। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन को कभी नहीं चलना चाहिए। शराब पीकर भी वाहन नहीं चलाना चाहिए। देश में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने के कारण होती है।
विज्ञापन


महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों द्वारा ड्राइविंग करते हुए गलतियां करने के ज्यादा केस है। विद्यालय के अध्यापक सतबीर सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन किया। अजय कुमार मारुति इंस्ट्रक्टर ने बच्चों को सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षित रहने के उपाय बताए। संदीप सिंह ने लाल, पीली, हरी बत्ती के बारे में बताते हुए कहा कि लाल बत्ती जलने पर रुकना, पीली बत्ती जलने पर तैयार रहना तथा हरी बत्ती जलने पर चलने का संकेत होता है। बच्चों ने सड़क सुरक्षा के संदर्भ में प्रश्न पूछे जिसका जवाब प्रशिक्षकों ने मौके पर ही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ सदस्यों में जयगोपाल, भारत, पवन, नवजीत संधू, राकेश, मनजीत कुमार, शमशेर, संदीप, अंजू, चीनू व महेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed