{"_id":"66551e77b10a46997702ba07","slug":"made-aware-about-not-taking-drugs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-398888-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशा न करने के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशा न करने के बारे में किया जागरूक
Tue, 28 May 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत/कैथल। नशे से आजादी मुहिम के तहत पुलिस की टीम ने अनाज मंडी कलायत सहित कस्बा की अन्य बस्तियों में नशा मुक्ति अभियान चलाया। इस मौके पर पुलिस टीम के सदस्य एचसी सुनील कुमार ने आमजन को नशे के दुष्प्रभावों बारे में अवगत करवाया। इस दौरान पुलिस ने आमजन को जानकारी दी कि नशा एक सामाजिक बुराई है।
समझाया कि नशा करने वाला व्यक्ति खुद के साथ साथ परिवार को भी बर्बाद कर देता है। मनुष्य के लिए नशे का सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है और नशे के कारण लाखों युवा जिंदगी खो चुके हैं। नशे से शरीर व घर दोनों का नाश होता है। किसी को भी नशा नहीं करना चाहिए।
यह भी कहा कि युवा वर्ग को पढ़ाई व खेलो में ध्यान लगाना चाहिए। नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे। पुलिस मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है। लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। आमजन नशे से संबंधित कोई भी सूचना कैथल पुलिस नंबर 9254049337 पर दे सकते है। सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। नशा ना करने बारे अपने परिवार आस पड़ोस में भी जागरूक करें।