फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Made aware about cyber crime

Kaithal News: साइबर अपराध के बारे में किया जागरूक

Thu, 04 Jul 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Made aware about cyber crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर थाना की टीम ने गांव नौच के सरकारी स्कूल में राहगीरी साइबर जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के बारे में जागरूक किया। पुलिस ने बच्चों को कई तरह की जानकारियां दीं।

साइबर थाना पुलिस के एएसआई विनोद, एएसआई जसबीर सिंह व एचसी विनोद कुमार की टीम ने बचाव के लिए सावधानियों बारे बताया। टीम ने बताया कि आधुनिकता के युग में आज हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो गया है जिसके कारण आम नागरिकों को जहां इस कारण बहुत लाभ हुआ है वही अपराधी किस्म के लोग इसमें सेंध लगाकर साइबर अपराध कर आम आदमी के साथ ठगी कर रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। इसके लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी से अपील की कि वे किसी भी प्रकार से प्राप्त हुए लिंक को न खोलें और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय विशेष तौर पर सावधानी बरतें व एडवांस पे न करें। अगर लापरवाही के कारण कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करके शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed