{"_id":"6a0e068419b929a1880a9bcc","slug":"made-a-pledge-to-stay-away-from-drugs-and-follow-traffic-rules-kaithal-news-c-245-1-kn11005-149625-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशे से दूरी और यातायात नियमों के पालन का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशे से दूरी और यातायात नियमों के पालन का दिलाया संकल्प
Thu, 21 May 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
युवाओं को संकल्प दिलवाते रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से करनाल रोड स्थित नए रेडक्रॉस भवन में बुधवार को नशा जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को नशे से दूरी बनाने और यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया।
सेमिनार में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालकर समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। साथ ही संकल्प लिया कि वे स्वयं नशीले पदार्थों से दूर रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव राम जी लाल ने कहा कि किसी भी सामाजिक समस्या के समाधान के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक सोच अपनाने और समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय नशे का सेवन सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। सड़क दुर्घटना पूरे परिवार को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से प्रभावित करती है।
विज्ञापन
जिला प्रशिक्षण अधिकारी बीरबल ने प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा किसी घायल व्यक्ति का जीवन बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।