{"_id":"67c6d14a64f91e4e600ec321","slug":"madar-mela-special-train-will-be-operated-from-kurukshetra-to-ajmer-it-will-have-18-coaches-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें:कुरुक्षेत्र से अजमेर में मदार मेला विशेष ट्रेन का होगा संचालन, 18 डिब्बों का होगा कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें:कुरुक्षेत्र से अजमेर में मदार मेला विशेष ट्रेन का होगा संचालन, 18 डिब्बों का होगा कोच
Tue, 04 Mar 2025 03:39 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 04 Mar 2025 03:39 PM IST
सार
कैथल के रेलवे स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि रेलवे की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार बुधवार से इस ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। जो कैथल में रात 10 बजे पहुंचेंगी।
विज्ञापन
कैथल
- फोटो : संवाद
विस्तार
रेलवे की ओर से मदार मेला विशेष ट्रेन का संचालन बुधवार से होगा। इस ट्रेन में 18 डिब्बों का कोच होगा। इसमें दो कोच रिजर्व रखे गए हैं। बता दें कि रेलवे ने कुरुक्षेत्र से अजमेर में मदार के लिए 12 मार्च तक यह विशेष ट्रेन चलाई जानी है। अब रेलवे ने इस ट्रेन की समय सारिणी भी जारी कर दी है। यह ट्रेन बुधवार को रात करीब साढ़े नौ बजे के करीब कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। जो वाया कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर और रिंगस होते हुए अजमेर के मदार में पहुंचेंगी। जबकि मदार से यह ट्रेन अगले दिन चलेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस समय कैथल से तीन पैसेंजर व एक एक्सप्रेस व डेमू एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रेलवे की ओर से किया जा रहा है। कैथल से फिलहाल खाटू श्याम जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। राजस्थान के अजमेर के ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह व खाटू श्याम पर फाल्गुन माह में लगने वाले मेले में हजारों भक्त जाते है। इस ट्रेन की संख्या 09727 व 09728 रखी गई है। रात 10 बजे कैथल स्टेशन पर अजमेर जाने के लिए आएगी, जो अगले दिन सुबह आठ बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन की मांग सांसद नवीन जिंदल ने रेल मंत्रालय से की थी। इसके बाद इस ट्रेन के संचालन का फैसला रेलवे की अेार से लिया गया है।
विज्ञापन
कैथल के रेलवे स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि रेलवे की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार बुधवार से इस ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। जो कैथल में रात 10 बजे पहुंचेंगी। इस ट्रेन का संचालन आगामी 12 मार्च तक संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन वाया रिंगस होकर गुजरेगी। ऐसे में कैथल से बाबा खाटू श्याम जाने वाले लोग इस ट्रेन के माध्यम से खाटू धाम तक की यात्रा कर पाएंगे।
विज्ञापन