फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lunar eclipse on Holi after 100 years

Kaithal News: होली पर अबकी 100 साल बाद चंद्रग्रहण

Wed, 20 Mar 2024 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse on Holi after 100 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। इस बार होली पर्व पर चंद्रग्रहण का साया रहने वाला है। पंडित विशाल शांडिल्य ने बताया कि 100 साल बाद होली के दिन चंद्र ग्रहण आया है। भारतीय समय के अनुसार 25 मार्च को चंद्रग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 03 बजकर दो मिनट तक रहेगा। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा जो करीब चार घंटे के आसपास तक रहेगा।

उन्होंने बताया कि होली और चंद्र ग्रहण दोनों ही एक दिन पड़ने के कारण इसका प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक ग्रह बताया गया है। इसलिए चंद्र ग्रहण काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि में होगा। इस राशि में पहले से ही राहु मौजूद है। वैदिक पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण समय-समय पर घटित होते रहते हैं। इसका मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हालांकि भारत में नजर नहीं आने के कारण इस चंद्र ग्रहण के कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और चंद्र ग्रहण के कारण लगने वाले रोक मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इस दिन आप चंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इस दिन ऊं सों सोमाय नम: के मंत्रों का जाप करते हुए चंद्रदेव की पूजा करें और उन्हें दूध अर्पित करें। इस उपाय से जीवन में सुख-सुविधा और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी बताया िक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रदेव से जुड़ी हुई चीजों का दान करना शुभ होता है। सलाह दी कि चंद्रग्रहण पर दूध, चावल और सफेद वास्तुओं का दानऔर जीवन में सुख-शांति की कामना कर सकते हैं। तीन राशियों मेष, तुला व कुंभी लिए चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा।

नरवाना में शांडिल्य को किया सम्मानित

कलायत। नक्षत्र भविष्य दर्पण ट्रस्ट की ओर से नरवाना में हुए ज्योतिष सम्मेलन में कलायत के ज्योतिषी पंडित विशाल शांडिल्य को उनकी सटीक गणना व फलित में महारथ के लिए सम्मानित किया गया। शांडिल्य ने बताया कि यह हरियाणा का अब तक का सबसे बड़ा ज्योतिष महाकुंभ था। कार्यक्रम में देश भर से आए ज्योतिषियों ने अपने विषय में पारंगत होने के गुर बताए और अपने अपने अनुभवों को साझा किया। ज्योतिष विद्या के पारंगत आचार्य डॉक्टर एचएस रावत, राजेश ओझा, सत्यनारायण शांडिल्य व मानवेंद्र रावत ने भी कार्यक्रम में मौजूद सभी का मार्गदर्शन किया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed