{"_id":"65ea1cdf42225870e00fd1e6","slug":"lovely-gift-of-rs-152-crore-to-kaithal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-343272-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल को 152 करोड़ की मनोहर सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल को 152 करोड़ की मनोहर सौगात
Fri, 08 Mar 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले को 152 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। इसके तहत 26 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम का आयोजन लघु सचिवालय स्थित सभागार में किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन करके राजनीतिक मायने बदलने का कार्य किया है। महिला, युवा, किसान, गरीब व हर वर्ग को मजबूती प्रदान करने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। आज प्रदेश के हर क्षेत्र का करोड़ों रुपये की राशि से सर्वांगीण विकास हो रहा है। ऑनलाइन व्यवस्था से विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। आज प्रदेश में बदलाव हुआ है। युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार मिल रहे हैं। महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर 20 किलोमीटर पर महिला कॉलेज खोले गए हैं। इसी कड़ी में राजौंद में बनने वाले राजकीय कॉलेज का शिलान्यास भी किया गया है। कलायत हलके की विभिन्न सड़कों पर विशेष मरम्मत होगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता गुहला विधायक ईश्वर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिले को करोड़ों रुपये की सौगात दी है। गांव लदाना चक्कू में 32 करोड़ 35 लाख रुपये से अधिक की राशि से कॉलेज का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास किया गया है। इसके साथ-साथ विभिन्न गांवों में तालाबों के सुंदरीकरण का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया। गांव खानपुर में प्ले-वे स्कूल का उद्घाटन किया गया है। सरकार हर जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत, राशन डिपो में 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करके सराहनीय कार्य किया है।
इस मौके पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव रतन, डीसी प्रशांत पंवार, डीएमसी सुशील कुमार, एसडीएम कपिल कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, राजौंद की नपा अध्यक्ष बबीता, रामकुमार नैन, सीएमजीजीए श्रुति आदि मौजूद रहे।
राज्यमंत्री के आग्रह पर सीएम ने की घोषणा
वर्ष 2021 में रक्षाबंधन पर्व पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के आग्रह मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चक्कू लदाना में कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। इस कॉलेज में कक्षाओं की शुरुआत भी 2022 में हो गई थी।
चक्कू लदाना में बने कॉलेज से जहां पंजाब के छात्र व छात्राओं को लाभ मिल रही है। वहीं, राजौंद में बने कॉलेज से करनाल और जींद जिले के छात्र व छात्राओं इस फायदा हुआ है। इसके अलावा पूरे जिले में विभिन्न गांवों में बनाए गए अमृत सरोवर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उद्घाटन किया गया है। इस पर करीब 40 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में 152 करोड़ 23 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास हुआ। गांव कौल, फरल, बुच्ची, भानपुरा के दो, ढांड, चौशाला के दो, पाडला के दो, बदनारा, क्योड़क, खेड़ी गुलाम अली, बुडनपुर गुजरान, बात्ता, अजीमगढ़ के अमृत प्लस सरोवर योजना के तालाब के साथ-साथ खानपुर में प्ले-वे स्कूल का उद्घाटन हुआ। इसी प्रकार फतेहपुर पूंडरी में बनने वाली तहसील बिल्डिंग, लदाना चक्कू तथा राजौंद में बनने वाले राजकीय महाविद्यालय, कलायत, कैथल एवं पूंडरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की स्पेशल रिपेयर के कार्य का शिलान्यास हुआ।
इन विकास कार्य का हुआ है शिलान्यास-उट्घाट
n
गांव लदाना चक्कू में कॉलेज के भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास 32 करोड़ 35 लाख रुपये अनुमानित
n राजौंद में कॉलेज के भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास 29 करोड़ 18 लाख रुपये
n पूंडरी में सड़कों की विशेष मरम्मत कार्य का उद्घाटन 25 करोड़ 71 लाख रुपये
n कलायत में सड़कों की विशेष मरम्मत कार्य का उद्घाटन 14 करोड़ 14 लाख रुपये
n
तहसील कार्यालय के लिए भवन निर्माण का शिलान्यास 10 करोड़ 83 लाख रुपये
n
खानपुर गांव में प्ले वे स्कूल का उद्घाटन डेढ़ करोड़ रुपये
नोट- इसके अलावा पूरे जिले में विभिन्न गांवों में बनाए गए अमृत सरोवर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उद्घाटन किया गया है।