फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lord Jagannath's 18th Rath Yatra tomorrow

Kaithal News: भगवान जगन्नाथ की 18वीं रथ यात्रा कल

Fri, 27 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's 18th Rath Yatra tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इस्कॉन प्रचार समिति कुरुक्षेत्र व कैथल की ओर से भगवान जगन्नाथ की 18वीं रथ यात्रा का आयोजन शनिवार को बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह जानकारी समिति के प्रधान दीपक अग्रवाल ने इस्कॉन कार्यालय (पूर्व विधायक लीला राम की कोठी के समीप) में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी रथ यात्रा शनिवार शाम 5 बजे अंबाला रोड स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर के पास से प्रारंभ होगी।
विज्ञापन


दीपक अग्रवाल ने बताया कि भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलराम व बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजमान होकर नगरवासियों को दर्शन देंगे। श्रद्धालुओं में इस यात्रा को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि कैथल के भक्त बड़ी श्रद्धा और भावनाओं से भगवान के रथ की रस्सी खींचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता है कि ब्रह्मांड पुराण के अनुसार, जो भक्त भगवान जगन्नाथ के रथ का दर्शन करता है, रथ की रस्सी खींचता है और संकीर्तन में सम्मिलित होकर नृत्य करता है, उसके जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और वह वैकुंठ धाम का अधिकारी बनता है। यात्रा मार्ग को सजाने के लिए शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जगह-जगह प्रसाद वितरण, अलग-अलग छह स्थानों पर आकाशीय भोग अर्पण, और रथ यात्रा की अगुवाई महावीर जी द्वारा की जाएगी।

इस वर्ष यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रधान दीपक अग्रवाल ने कहा कि शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए प्रशासन और समिति द्वारा कड़ी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान मोबाइल, जेवर, नकदी या अन्य कीमती सामान साथ न लाएं।

यात्रा में विधायक आदित्य सुरजेवाला, समाजसेवी कैलाश भगत, नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग, डीसी, एसपी, व वरिष्ठ अधिवक्ता मनदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर समिति के सदस्य राज गुलाटी, आशीष गर्ग, राम निवास, संजय वाही, अमित गर्ग, नीरज गर्ग, श्याम लाल वर्मा, भारत मदान, रमेश कुमार, बलविंदर, संजीव धीमान, सुमित ओबराय, सुनील सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


यह रहेगा यात्रा मार्ग

प्रेस सचिव भारत मदान ने बताया कि रथ यात्रा श्री खाटू श्याम मंदिर (अंबाला रोड) से प्रारंभ होकर सर छोटू राम चौक, ढांड रोड, ऋषि नगर, करनाल रोड, पिहोवा चौक, कमेटी चौक होते हुए श्री गीता भवन मंदिर में विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगी। यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए बाहर से इस्कॉन के वैष्णव संन्यासी भी पहुंच रहे हैं। साथ ही नगर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed