फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   lord ganesha, people, minor, kaithal

अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ गणपति बप्पा को दी गई विदाई

Tue, 13 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 13 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
lord ganesha, people, minor, kaithal
गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले भर में श्रीगणेश उत्सव के तहत कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। शहर में गली-मोहल्लों में गणेश उत्सव के तहत शोभायात्रा निकाल कर गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। दिन भर ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं ने भजनों से माहौल गणपति मय कर दिया। अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई ।
विज्ञापन


रिद्धि सिद्धि विनायक मंडल की और से 5वां विशाल गणेश उत्सव मनाया गया। मंडल की ओर से जागरण व भंडारा किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद के प्रधान यशपाल प्रजापति पहुंचे। इसके बाद कलश व शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु डीजे पर जमकर थिरके। गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस  जल्दी आना... भजनों के बीच काकौत नहर में प्रतिमा विसर्जित की गई। विसर्जन से पूर्व आरती की गई। इसके बाद काकौत नहर में मूर्ति विसर्जन किया गया। इस अवसर पर अशोक अरोड़ा,अजय,कालु राम,अनिल अरोड़ा, मोनु, अनूप चोपड़ा, संदीप आहुजा, सुरेश, हैप्पी कालड़ा, दीपक,मेघा, मधू, वंदना, रेखा, किरण मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार से जाट स्कूल के निकट भी श्रद्धालुओं ने श्रीगणेश उत्सव के तहत शोभायात्रा निकाली। जिसमें भारी संख्याओं में महिलाओं ने भाग लिया।

इसी प्रकार से श्रद्धालुओं पुजानी अनिल शर्मा, साहिल, जयप्रकाश, सुनील, चिन्नी, हरीओम, नारायण, महावीर, सुखबीर व अन्य ने भी शोभायात्रा निकाली। भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए धूमधाम से काकौत नहर तक ले जाया गया। विधिवत रूप से पूजा अर्चना के बाद श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल रोड से दिन भर अलग-अलग गली मोहल्लों से श्रद्धालुओं की टोलियां धूम-धड़ाके के साथ निकलती रहीं। लोगों ने खूब आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed