{"_id":"57d843614f1c1b2d46d48585","slug":"lord-ganesha-people-minor-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ गणपति बप्पा को दी गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ गणपति बप्पा को दी गई विदाई
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में श्रीगणेश उत्सव के तहत कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। शहर में गली-मोहल्लों में गणेश उत्सव के तहत शोभायात्रा निकाल कर गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। दिन भर ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं ने भजनों से माहौल गणपति मय कर दिया। अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई ।
रिद्धि सिद्धि विनायक मंडल की और से 5वां विशाल गणेश उत्सव मनाया गया। मंडल की ओर से जागरण व भंडारा किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद के प्रधान यशपाल प्रजापति पहुंचे। इसके बाद कलश व शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु डीजे पर जमकर थिरके। गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस जल्दी आना... भजनों के बीच काकौत नहर में प्रतिमा विसर्जित की गई। विसर्जन से पूर्व आरती की गई। इसके बाद काकौत नहर में मूर्ति विसर्जन किया गया। इस अवसर पर अशोक अरोड़ा,अजय,कालु राम,अनिल अरोड़ा, मोनु, अनूप चोपड़ा, संदीप आहुजा, सुरेश, हैप्पी कालड़ा, दीपक,मेघा, मधू, वंदना, रेखा, किरण मौजूद रहे।
इसी प्रकार से जाट स्कूल के निकट भी श्रद्धालुओं ने श्रीगणेश उत्सव के तहत शोभायात्रा निकाली। जिसमें भारी संख्याओं में महिलाओं ने भाग लिया।
इसी प्रकार से श्रद्धालुओं पुजानी अनिल शर्मा, साहिल, जयप्रकाश, सुनील, चिन्नी, हरीओम, नारायण, महावीर, सुखबीर व अन्य ने भी शोभायात्रा निकाली। भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए धूमधाम से काकौत नहर तक ले जाया गया। विधिवत रूप से पूजा अर्चना के बाद श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
करनाल रोड से दिन भर अलग-अलग गली मोहल्लों से श्रद्धालुओं की टोलियां धूम-धड़ाके के साथ निकलती रहीं। लोगों ने खूब आतिशबाजी की।