फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Long queues of trucks carrying wheat from one shed to another

Kaithal News: एक शेड से दूसरे में गेहूं ढोने में लग रही ट्रकों की लंबी कतारें

Tue, 14 May 2024 03:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Long queues of trucks carrying wheat from one shed to another
शहर अनाज मंडी में कांटा पर लाइन में खड़े गेहूं से भरे ट्रक। संवाद
अंबाला सिटी। अंबाला शहर की अनाज मंडी में उठान को समय पर पूरा करने के लिए एजेंसी की ओर से डीसी के आदेशों पर गेहूं को शेडों में लगाना तो शुरू कर दिया है, लेकिन इस प्रक्रिया में अधिक समय लग रहा है। आए दिन शेड से ट्रक गेहूं लोड करके दूसरे शेड में लगा रहे हैं, लेकिन इस दौरान ट्रक चालकों को घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान कुछ ट्रक चालकों की नंबर लगवाने को लेकर मामूली कहासुनी भी हो रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को भी ट्रक यूनियनों के ड्राइवर आपस में भिड़ गए थे। जिसमें दो युवक घायल भी हो गए। जानकारी के अनुसार डेराबस्सी यूनियन के ट्रक दिहाड़ी पर काम करते हैं तो अंबाला यूनियन के ट्रक प्रति चक्कर के आधार पर काम कर रहे हैं। इसी को लेकर कांटे पर नंबर लगवाने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा दिया था। सोमवार को शहर नई अनाज मंडी स्थिति सामान्य देखने को मिली। -----------
विज्ञापन

एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि शेड के नीचे रखे गेहूं को स्पेशल ट्रेन के जरिये भेजा जाएगा। शेड के नीचे गेहूं का बरसात से भी बचाव किया जा सकेगा। एजेंसियों द्वारा अभी तक अंबाला शहर नई अनाज मंडी 90 प्रतिशत गेहूं का उठान किया जा चुका है। जबकि जिले भर के उठान को देखें तो अभी तक 95 प्रतिशत उठान किया जा चुका है। 24 लाख क्विंटल गेहूं में से 23 लाख क्विंटल गेहूं का उठान पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मंडियों में शेड के नीचे जो गेहूं रखा जा रहा है। उसे स्पेशल लगाकर भेजा जा रहा है। शेड के नीचे गेहूं को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। शहर नई अनाज मंडी में दो शेडों में गेहूं की बोरियाें को रखा जा रहा है।
-अमित कुमार, डीएम हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed