{"_id":"67856cb09471ac66b20028fb","slug":"lohri-celebrations-karambir-fauji-celebrated-the-occasion-kaithal-news-c-18-1-knl1004-560003-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लोहड़ी की धूम, कर्मबीर फौजी ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लोहड़ी की धूम, कर्मबीर फौजी ने बांधा समां
Tue, 14 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले भर में सोमवार को लोहड़ी पर गली-चौराहों में रौनक दिखी। शाम होते-होते ढोल ताशों की आवाज गूंजने लगी। लोगों ने अपने घरों के बाहर तो कहीं घरों के अंदर ही लोहड़ी प्रज्ज्वलित कर खुशियां मनाई। इस मौके पर युवाओं में जोश और उत्साह दिखा। शिक्षण संस्थानों में भी लोहड़ी पर कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। जिला परिषद भवन के परिसर में कर्मबीर फौजी ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। सुंदर मुंदरिये... गीत भी गाया गया।
समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल व उपाध्यक्ष सोनिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरियाणवीं गायक कर्मबीर फौजी अपने हरियाणवीं गीतों पर समां बांध दिया।
फौजी ने हरियाणवीं संस्कृति पर रागनियां भी प्रस्तुत की। इस प्रस्तुति ने सभी मौजूद लोगों को मन मोह लिया। कार्यक्रम में लोहड़ी जलाते हुए सभी ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले जिला परिषद के कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने सभी को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा कि लोहड़ी व मकर संक्रांति का त्योहार हमें आपसी भाईचारा को कायम रखने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे त्योहार मनाने से आपसी प्यार-प्रेम बढ़ता है। हम सभी को त्योहारों को उत्साह के साथ मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत देश की संस्कृति पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखती है, इसलिए हम सभी को अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए इस तरह के सामूहिक आयोजनों में भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि कर्मवीर फौजी ने देशभक्ति व हरियाणवी गीतों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर जिला पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता नारायण दत्त शर्मा, पार्षद राकेश खानपुर, दीप बालू, मुनीष शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
पंजाबी विकास सभा ने हर्षोल्लास से मनाया लोहड़ी पर्व
पंजाबी विकास सभा ने लोहड़ी पर्व पंजाबी सेवा सदन में हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम में डॉक्टर कुशल मेहता ने मुख्य अतिथि और रिटायर्ड प्रिंसिपल संजीव मरवा व समाजसेवी अमित नरूला ने वशिष्ठ तिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक भांगड़ा गिद्दा से आगाज किया गया।
मुख्य चीफ संरक्षक एडवोकेट सुभाष चुग व सुरेश अरोड़ा ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। महासचिव अरविंद कालरा ने कार्यक्रम शुरू करते हुए मंच संचालन डॉक्टर संजीव थरेजा व महेश धमीजा को सौंपा। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लोहड़ी पर्व पर प्रस्तुति देकर सभी अतिथियों को मंच पर नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि व गणपत राय चुघ ने अपने विचारों को साझा करते हुए बताया कि पंजाबी कौम अपने आप में बहुत मेहनती है। एडवोकेट सुभाष चुघ व सुरेश अरोड़ा ने कहा कि हमें इसी प्रकार अपने भाईचारे को बढ़ाना है और इसी इसी प्रकार के आयोजन करते रहना चाहिए, ताकि हमारा भाईचारा में प्रगति हो सके। नवीन मल्होत्रा ने पंजाबी समाज की एकता पर बल दिया व बच्चों में संस्कार के लिए प्रेरित किया अमृतलाल सचदेवा ने अपने शिक्षा विभाग से होने के नाते पंजाबी विकास सभा साथ देने का भरोसा दिया।
उधर, इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अमिता खुरानिया व पूनम खुरानिया ने विशेष अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई। प्रधानाचार्या व उप प्रधानाचार्या ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व अग्नि प्रज्वलित करके समारोह का आरंभ करवाया। स्टाफ के सभी सदस्यों ने अतिथियों के साथ अग्नि प्रज्वलन के बाद अग्नि की परिक्रमा भी की।
मंच संचालक प्राध्यापक कपिल वत्स जी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अनेक प्रसिद्ध हस्तियों की मिमिक्री से सबका मन मोह लिया। समारोह के अंत में स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया ने सभी अध्यापकों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई दी।