फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Literature and Grammar Quiz Competition 1315 participants showed talent

अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन साहित्य एवं व्याकरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Literature and Grammar Quiz Competition 1315 participants showed talent
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से नौ फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन साहित्य एवं व्याकरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भारत, अमेरिका, मलेशिया, इंडोनेशिया, श्रीलंका, फिलीपींस, इराक, जॉर्जिया, बांग्लादेश, रियाद, पाकिस्तान के 1315 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। यह प्रतियोगिता बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय सेमेस्टर के अंग्रेजी पाठ्यक्रम में निर्धारित काव्य पुस्तक फ्रेगरेंसिज तथा आगामी महाविद्यालय परीक्षाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में अंग्रेजी साहित्य और व्याकरण के 25 प्रश्नों को शामिल किया गया। जिनमें से 60 प्रतिशत से अधिक अंक आने पर ही प्रतिभागियों को प्रशंसा-पत्र दिए गए। देश-विदेश से शामिल हुए 1150 प्रतिभागियों ने प्रशंसा-पत्र प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन सामूहिक रूप से प्रो. ऋचा लांगयान एवं प्रो. अर्चना तिवारी द्वारा किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. राजबीर पराशर ने सभी प्रतिभागियों एवं संयोजक समिति के सदस्यों को बधाई दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि इस तरह की पाठ्यक्रम आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा की सही समझ को विकसित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed