{"_id":"6a866a2e6a93ca498677193a97f5b7f3","slug":"listening-sunpad-candle-march-in-protest-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सुनपेड़ में हुई घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनपेड़ में हुई घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
kaithal brueau
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलितों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में जवाहर पार्क से लेकर शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला। नगर परिषद के सदस्य कामरेड प्रेमचंद ने संबोधित करते हुए कहा कि दलितों को सुरक्षा प्रदान करने में सरकार असमर्थ रही है। सुनपेड़ में हुई घटना घोर निंदनीय है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश में एसीएसटी आयोग का गठन किया जाए। जिससे दलितों पर होने वाले अत्याचार कम हों सके। इसके दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जातिवाद 21वीं सदी में समाज के लिए अभिशाप बन चुका है। एसकेएस नेता अशोक शर्मा ने कहा कि दलितों पर आर्थिक हमले भी बढ़ रहे हैं। इस मौके पर शिवचरण, कुलदीप, सतबीर गोयत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन