फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   List of women in Congress finalized

Kaithal News: कांग्रेस में महिलाओं की सूची फाइनल

Sat, 13 Jul 2024 07:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 13 Jul 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
List of women in Congress finalized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। कांग्रेस पार्टी की महिला सेल की बैठक पूंडरी में पाई रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में पार्टी की महिला पर्यवेक्षक स्वीटी रंगा व जिला प्रधान सुशीला शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की व अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतबीर भाणा ने की। बैठक के दौरान पूंडरी, ढांड ब्लाक के साथ-साथ शहरी महिला पदाधिकारियों की सूची फाइनल की गई।

हालांकि नामों की घोषणा बाद में की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सतबीर भाणा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है और राजनीति में तो महिलाओं ने अपना वर्चस्व कायम रखा है।
विज्ञापन


भाणा ने कहा कि आज की महिला घर के साथ-साथ बाहर की दुनियां में भी कदम रख चुकी है और कांग्रेस पार्टी का भी यहीं मकसद है कि हर बूथ से लेकर पार्टी के बड़े से बड़े पदों पर महिलाओं की भागीदारी हो। इसलिए विधानसभा चुनावों से पहले बूथ स्तर से पार्टी का संगठन खड़ा किया जा रहा है। इस संगठन को खड़ा करने में भी महिलाओं की भागेदारी सबसे अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बैठक में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को बधाई दी। महिला पर्यवेक्षक स्वीटी रंगा ने कहा कि महिलाओं ने जब भी किसी काम का बीड़ा उठाया है, उसे पूरा करके दिखाया है। इस बार के विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक होगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार पूंडरी से आजाद विधायक नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी का विधायक बनेगा।


बैठक को जिला प्रधान सुशीला शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कई महिलाएं दूसरे दलों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई जिनका जिला अध्यक्ष सुशीला शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed