{"_id":"61a92d7e8a1e3016547bdbbc","slug":"list-of-centers-for-examination-under-134a-released-examination-will-be-held-on-december-5-at-12-centers-kaithal-news-knl91511752","type":"story","status":"publish","title_hn":"134 ए के तहत परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी, पांच दिसंबर को 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134 ए के तहत परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी, पांच दिसंबर को 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा
विज्ञापन
कैथल। नियम 134 ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला देने के लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया जारी है। 5 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए विभाग ने जिले में केंद्रों की सूची जारी की है। परीक्षा जिले में 12 केंद्रों पर होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया जिले के करीब 4000 विद्यार्थियों के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक कक्षा दूसरी से कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। पोर्टल पर पंजीकृत विद्यार्थी ही परीक्षा में बैठेंगे। सरकारी स्कूल से बीती कक्षा पूरी करने वाले विद्यार्थियों के लिए कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। इन्हें पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। ऐसे ही कक्षा 11वीं के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। आवेदन पत्र को ही परीक्षा में प्रवेश पत्र के रूप में माना जाएगा। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को फोटो, आईडी प्रमाण, पंजीकरण फार्म की एक प्रति व पेंसिल या नीला पेन लाना होगा। परीक्षा पूरी तरह से नकल रहित आयोजित कराई जाएगी।
यह बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन मंदिर कैथल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल, इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओएसडीएवी सेक्टर 20 स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन।