फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Liquor seller beaten and snatched away thousands of rupees

Kaithal News: शराब विक्रेता को पीटा छीन ले गए हजारों रुपये

Thu, 21 Dec 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Liquor seller beaten and snatched away thousands of rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गोहरां गांव में चार आरोपी शराब ठेके पर विक्रेता से मारपीट कर 13-14 हजार रुपये गल्ले से निकालकर ले गए। पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


संगतपुरा गांव निवासी बलकार ने सीवन थाने में शिकायत दी कि वह गांव गोहरां में शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन नौकरी करता है। 19 दिसंबर को रात लगभग 9:30 बजे वह ठेके पर था तो अचानक वहां चार नौजवान लड़के बाइक पर आए। उन्होंने उधार में अंग्रेजी शराब का आधा मांगा तो उसने देने से इंकार कर दिया। इस पर आरोपियों ने अंदर आकर उसके साथ हाथापाई की और पीटा। आरोपी उसके गल्ले से लगभग 13-14 हजार रुपये निकाल कर ले गए। उनमें से दो का नाम-पता बाद में पता चला। इनमें किशने वाली कूई निवासी गोलू वाल्मीकि व खेड़ी गुलाम अली निवासी सागर मट्टू थे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गल्ले से नकदी निकाल ली और भाग गए। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed