फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Liquor being sold openly in rural areas; public outrage; 228 accused arrested since January.

Kaithal News: ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम बिक रही शराब, लोगों में रोष, जनवरी से अब तक 228 आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Liquor being sold openly in rural areas; public outrage; 228 accused arrested since January.
कैथल। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की खुलेआम बिक्री लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद गांवों और कस्बों में शाम होते ही शराब का अवैध कारोबार शुरू हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांवों में बढ़ रही इस समस्या पर स्थायी रूप से रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पुलिस भी तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार गिरफ्तारी कर रही है। वीरवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग 11 मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 915 लीटर लाहन और 189 बोतल अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि अवैध शराब तस्करी और निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापा मार कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जसविंद्र, जगतार, अशोक कुमार, मनोज, रकम सिंह, जयपाल, राजू, मान सिंह और ओमप्रकाश शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई स्थानों से देशी शराब की बोतलें बरामद की गईं, जबकि कुछ जगहों पर अवैध शराब बनाने के अड्डों का भी भंडाफोड़ हुआ। प्योदा क्षेत्र में एक खेत स्थित कोठे पर छापा मारा। इस दौरान 355 लीटर लाहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। हालांकि मौके पर मौजूद दो व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार जिले में जनवरी से अब तक अवैध शराब तस्करी और निर्माण के 220 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में 228 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 137 मामलों में अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसके अलावा करीब 14 हजार लीटर लाहन और लगभग पांच हजार हथकड़ी शराब की बोतलें भी जब्त की गई हैं।
ग्रामीणों ने बताई परेशानी
गांव कुलतारण निवासी संदीप कुमार ने कहा कि अधिकतर गांवों में अवैध शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है। शराब पीने के बाद कई लोग गाली-गलौज और झगड़े करते हैं जिससे अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है। गिरफ्तार आरोपी जल्द जमानत पर बाहर आ जाते हैं जिससे उनमें कानून का भय नहीं रहता।

वहीं सीवन निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में कई स्थानों पर शाम ढलते ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। शराब बेचने वाले लोगों ने ग्राहकों के लिए पानी और नमकीन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवा रखी हैं। उन्होंने कहा कि देर रात गलियों से गुजरना मुश्किल हो जाता है और महिलाओं व बुजुर्गों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।


हर रोज पकड़े जा रहे शराब तस्कर
डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस शराब तस्करों पर विशेषकर ध्यान रख रही है। हर रोज शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed