{"_id":"6772ef252688858a0600e9d4","slug":"liquor-and-liquor-recovered-during-house-inspection-kaithal-news-c-18-1-knl1004-550473-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घरों की जांच के दौरान शराब और लाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घरों की जांच के दौरान शराब और लाहन बरामद
Tue, 31 Dec 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम ने कई घरों को जांचा। सोमवार सर्च ऑपरेशन में करीब 200 संदिग्ध घरों की जांच की गई।
पूंडरी पुलिस टीम ने पाई से दो मामलों में आरोपी अमन, रोहताश व महिला आरोपी मंजीत को काबू कर 133 बोतल हथकढ़ी शराब व 60 बोतल देसी शराब बरामद की। थाना सदर पुलिस ने गुहणा से आरोपी मंदीप को 120 लीटर लाहन सहित काबू कर लिया। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि अभियान में नशे का कारोबार करने वालों और आपराधिक कार्यों में शामिल आरोपी पर शिकंजा कसा जा रहा है। संवाद
युवक पर कांच की बोतल से हमला
कैथल। युवक पर कांच की बोतल से हमला कर चोटिल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चिरंजीव कॉलोनी निवासी जतिन अरोड़ा ने शहर थाना में शिकायत दी कि 27 दिसंबर को वह कार से मिलन पैलेस के साथ वाली गली में गया हुआ था। वहां पर आरोपी पीयूष मल्होत्रा ने रास्ता रोक लिया। बाद में आरोपी ने उसे कार से उतारकर कांच की बोतल से उस पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद