{"_id":"67823c82fcb5e0c0610cd26d","slug":"like-railways-nutritious-food-will-be-available-at-bus-stands-across-the-state-anil-vij-kaithal-news-c-18-1-knl1004-557954-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की तरह राज्यभर के बस अड्डों पर मिलेगा पौष्टिक भोजन : अनिल विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की तरह राज्यभर के बस अड्डों पर मिलेगा पौष्टिक भोजन : अनिल विज
Sat, 11 Jan 2025 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री बोले, रोडवेज में जल्द खरीदेंगे 750 नई बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अब रेलवे की तरह राज्यभर के बस अड्डों पर पौष्टिक भोजन भी मिलेगा और कहा कि रोडवेज में जल्द 750 नई बसें खरीदी जाएंगी। यह जानकारी परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दी है। उन्होंने बताया कि हम डिजिटल बिजली के मीटर लगाने जा रहे हैं। उसमें दोनों की तरह की सुविधा होगी। उसमें प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह की सुविधा होगी। यह प्रक्रिया चल रही। इससे लोगों को सुविधा होगी।
उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में रोडवेज के बस अड्डों पर जाकर देखोगे तो सब जगह सुधार हो रहा है। बस अड्डों लोगों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिले इसके लिए उन्होंने विभाग को कहा है कि वो हमारे पर्यटन विभाग से बात करके देखे कि यदि वह हमारे बस अड्डों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाए। यदि पर्यटन के साथ किसी कारण बात नहीं बनी तो फिर उन्होंने कहा कि रेलवे सारे हिंदुस्तान में यात्रियों को खाना खिला रही है तो रेलवे से जाकर बात की जाए और रेलवे की तर्ज पर हरियाणा के बस अड्डाें पर भोजन की व्यवस्था शुरू की जाए। वह खाना किफायती दरों पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन