फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Light sun is also ineffective

शीतलहर से जन जीवन हुआ प्रभावित, धूप रही बेअसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Light sun is also ineffective
शुक्रवार को एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर डाला है। सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने से सड़क पर वाहन भी धीरे-धीरे चले। सूर्य देव के दर्शन भी 11 बजे के बाद हुए, लेकिन शीतलहर के कारण धूप भी बेअसर दिखी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही ठंड का कहर जारी रहा। कॉलेज व स्कूली विद्यार्थी कंपकंपाते हुए शिक्षण संस्थाओं में पहुंचे। रोजमर्रा के काम के लिए निकले लोग भी कंबल व शॉल में लिपटे दिखे। दोपहिया वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह करीब 11 बजे धुंध व कोहरा साफ हुआ। इसके कुछ देर बाद हल्की धूप निकली जो शीतलहर के चलते बेअसर रही। शुक्रवार को जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर शीतलहर चलती रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने बताया कि अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं पर बारिश होने की संभावना है। फसलों के लिए मौसम अनुकूल है।
विज्ञापन

ठंड में रखें बचाव -विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी में पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें। ठंड में जुकाम जल्दी होता है। मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहे हैं तो हेलमेट जरूर पहनें। हेलमेट के साथ सिर व कानों को ढककर निकले। ताकि ठंडी हवा नुकसान न पहुंचा सके। सर्दी के मौसम में आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक का सेवन करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed