फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Light shed on the teachings of Shri Brahma

Kaithal News: श्रीब्रह्मा की शिक्षा पर डाला प्रकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Light shed on the teachings of Shri Brahma
राजौंद। नगर के कैथल रोड पर स्थित प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की राजौंद शाखा में रविवार को श्रीब्रह्म के जीवन चरित्र के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाई-बहनों ने भारी संख्या में पहुंचकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में असंध आश्रम से आई बहन ऊषा व बहन नीलम ने श्रीब्रह्मा की ओर से दी गई शिक्षा पर प्रकाश डाला। कहा कि इस समय लगातार दुख परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में हमारे दुखों को दूर करने का एक ही माध्यम अब हमारे सामने है और वो है हमारा परमात्मा से आंतरिक संबंध। जब हमारा आंतरिक संबंध परमात्मा के साथ होगा तो हम किसी भी परिस्थिति में घबराएंगे नही। लेकिन संतुलन के साथ उसका निराकरण कर लेंगे। कहा कि आज हम अपने धर्म से भटक गए है इसलिए हमें आध्यात्मिकता के मार्ग को अपनाना होगा।
विज्ञापन

आज हम अपने कार्य में इतने व्यस्त होते जा रहे है कि भगवान के नाम पर कुछ समय निकालना भी मुमकिन नहीं समझ रहे। जबकि हमें जीवन देने वाले उस परमात्मा को हर पल याद रखते हुए उसकी आराधना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संसार विचारों से बना है,और हमें अपने विचारों को पवित्र बनाने के लिए आत्मिक ज्ञान की आवश्यकता है। समाज में अशांति का मुख्य कारण निकृष्ट विचारों की प्रधानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन उषा ने कहा कि समाज को उनके अतीत के प्रति जागृति पैदा करनी होगी, ताकि भारत के लोग यह जान सके की वह अतीत में कितने ऊंचे रहे है। जिस कारण भारत देश महान देश कहलाया। इस अवसर पर सरिता बहन, बीके नीलम दीदी, बीके प्रवीण दीदी, बीके प्रेरणा, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed