फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Light rain in the morning, people got relief from heat

Kaithal News: अल सुबह हल्की बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Thu, 25 Jul 2024 06:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Jul 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Light rain in the morning, people got relief from heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बुधवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ। इस दौरान अल सुबह हुई हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली।

गौरतलब है कि पिछले करीब एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को हाल-बेहाल किया है। सुबह के समय कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद दोपहर को फिर से मौसम में बदलाव हुआ। इसके बाद फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। ़
हालांकि बारिश होने के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आई। बुधवार को जिलेभर में औसतन 2.4 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अभी 26 जुलाई तक बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। बारिश के बाद खेतों में लगाई गई धान की फसल को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले कुछ दिन से बारिश न होने के कारण खेतों में धान की फसल भी खराब हो रही थी। परंतु अब बारिश हाेने के बाद खेतों लगाई गई धान की फसल को भी इसका खूब फायदा मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26.6 सेल्सियस डिग्री रहा। बताया कि इस समय मौसम नमी भरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां, कितनी बारिश
जगह
बारिश

कैथल
शून्य

गुहला
छह एमएम

कलायत
शून्य

पूंडरी
तीन एमएम


ढांड दो एमएम

सीवन
छह एमएम

राजौंद
शून्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed