{"_id":"6851c770766ad1f1cc04d561","slug":"light-rain-in-many-areas-relief-from-heat-kaithal-news-c-18-1-knl1004-672268-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कई क्षेत्रों में हल्की बारिश, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कई क्षेत्रों में हल्की बारिश, गर्मी से राहत
Wed, 18 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मंगलवार सुबह कैथल जिले में मौसम ने अचानक करवट ली और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इस बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिलेभर में औसतन 4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
बारिश अल सुबह शुरू हुई, जो रुक-रुक कर सुबह नौ बजे तक चलती रही। इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में आई इस नरमी से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन कुछ समय के लिए उमस ने परेशान किया। मौसम सुहाना होते ही बाजारों और पार्कों में रौनक लौट आई। बच्चे पार्कों में खेलते और झूले झूलते नजर आए।
हालांकि, बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई। पार्क रोड, माता गेट, न्यू करनाल रोड, अमरगढ़ गामड़ी, पुराना बस स्टैंड, एसबीआई रोड, चंदाना गेट, प्रताप गेट समेत अन्य क्षेत्रों में पानी भर गया, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बीते एक सप्ताह से जिले के लोग तेज गर्मी और उमस से बेहाल थे। दोपहर के समय लू के चलते सड़कें सुनसान नजर आती थीं। ऐसे में बारिश ने सभी को बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। 19 और 20 जून को भी बारिश की संभावना जताई गई है।
कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि इस बारिश से धान की रोपाई में तेजी आएगी। साथ ही सब्जियों और हरे चारे की फसलों को भी लाभ होगा।
कैथल
13 मिमी
गुहला 02 मिमी
कलायत 04 मिमी
पूंडरी 01 मिमी
सीवन
03 मिमी
राजौंद 02 मिमी