फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Life is suffering due to extreme heat, vegetables are also affected by the weather.

Kaithal News: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, सब्जियों पर भी मौसम की मार

Wed, 19 Jun 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Jun 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Life is suffering due to extreme heat, vegetables are also affected by the weather.
कैथल। शहर से देहात तक फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी है। मंगलवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने जिलेवासियों को बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही मौसम के तेवर तल्ख होते गए। दोपहर में तो ऐसा लगा मानों आसमान से आग बरस रही हो। झुलसा देने वाली गर्मी के दौरान शहर की सड़कें और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार से तापमान में कुछ गिरावट और राहत के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी, उमस व तेज धूप के कारण लोग बेहाल हैं। मंगलवार को दोपहर के समय नगर के बाजार, सड़क व पार्क सुनसान दिखाई दिए। सुबह से ही चल रही धूल भरी गर्म हवा ने दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशान किया। यही नहीं गर्मी व उमस के कारण आमजन की दिनचर्या पर भी भारी असर पड़ा है। गर्मी के चलते सुबह और शाम ही लोग बाजारों में खरीदारी करते हैं, जबकि दिन में सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। इस कारण अस्पतालों में उल्टी दस्त और डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते सब्जियां भी खेतों में सूख रही हैं। मंडी में सब्जियों की आवक कम हो गई है, जिस कारण से सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। किसानों को भी धान रोपाई के लिए बारिश का इंतजार है। फिलहाल जो किसान धान की रोपाई कर रहे हैं, उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान रोपाई करने वाले संजय कुमार, प्रदीप चहल, नरेंद्र कुमार, सुनील ने बताया कि धान रोपाई का कार्य शुरू हो गया है। दोपहर के समय में अधिक धूप होने से खेतों में पानी तप जाता है। इसलिए अभी वह सुबह व शाम के समय ही धान रोपाई करा रहे हैं, ताकि दोपहर के समय में मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। एक दो दिन में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद मौसम में कुछ ठंडक होगी और पारा भी कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
-19 से 21 जून के बीच मौसम में बदलाव की उम्मीद है। इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद आमतौर पर मौसम साफ होगा और तापमान में भी गिरावट आएगी। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed