फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Life imprisonment and Rs 25,000 fine for the murder convict

Kaithal News: हत्या के दोषी को उम्रकैद और 25 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 28 Mar 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Mar 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment and Rs 25,000 fine for the murder convict
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सेशन जज ऋतु वाईके बहल की अदालत ने हत्या के दोषी को उम्र कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर दोषी को दो माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। जुर्माना मिलने पर यह राशि मृतक के परिजनों को देने के आदेश दिए गए हैं।

इस बारे में अमन कुमार निवासी पूंडरी ने थाना पूंडरी में धारा 302 के तहत 22 अक्तूबर 2022 को केस दर्ज करवाया था। केस की पैरवी करते हुए उप जिला न्यायवादी जसबीर ढांडा ने बताया कि शिकायतकर्ता अमन कुमार उर्फ गोकुल निवासी पूंडरी सीएससी सेंटर चलाता है। उसकी एक ब्रांच पाई गेट पूंडरी में भी है। विजय कुमार उर्फ बीजा निवासी पूंडरी रिश्ते में अमन का चाचा लगता था। पुनीत उसका बेटा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट लिखाने के करीब 10 दिन पहले विजय कुमार व अमन के पड़ोसी अंकित, विकास उर्फ जगमाल व उसके पिता रिसाल सिंह निवासी पूंडरी ने विजय कुमार को पीटा था। विजय कुमार ने पुलिस चौकी पूंडरी में शिकायत दी थी लेकिन बाद में दोनों पक्षों का राजीनामा हो गया था। बाद में अंकित विजय के साथ रंजिश रखे रहा। रिसाल सिंह व विकास ने अंकित कुमार को विजय संग झगड़े के लिए उकसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 19 दिसंबर 2022 को अमन अपने सीएससी सेंटर पर गया था। पुनीत भी उसके पास आया हुआ था। इस बीच विजय कुमार गली में खड़ा था। अंकित वहां आया और विजय कुमार को बोला कि तुझे झगड़ा का मजा चखाता हूं, तुझे मैं जिंदा नहीं छोडूंगा। यह कहते हुए उसने विजय कुमार पर हमला बोल दिया और चोंटें मारी जिससे विजय जमीन पर नीचे गिर गया। अमन व पुनीत उसे छुड़वाने के लिए भागे तो अंकित मौके से भाग गया। फिर वे विजय कुमार को इलाज के लिए सीएचसी पूंडरी ले गए जहां से डाॅक्टर ने मेरे उसे नागरिक अस्पताल कैथल भेज दिया। वहां से उसे कल्पना चावला करनाल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई।


इस बारे में थाना पूंडरी में हत्या का केस दर्ज कर अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया। सेशन जज ऋतु वाईके बहल की अदालत ने दोनों पक्षों को गौर से सुनने के बाद अंकित को हत्या का दोषी पाया। अदालत ने उसे उम्र कैद व 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की रकम न देने पर दोषी को दो माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। जुर्माना मिलने पर यह राशि मृतक के परिजनों को देने के आदेश भी अदालत ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed