{"_id":"664fd276bda61568e10a6734","slug":"leela-ram-targeted-surjewala-kaithal-news-c-18-1-knl1004-395953-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लीला राम ने सुरजेवाला पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लीला राम ने सुरजेवाला पर साधा निशाना
Fri, 24 May 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर की बिशनगढ़ गामड़ी में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक लीला राम ने कहा कि कैथल हलके के लोग बहुत ही स्वाभिमानी हैं। जो भी उनके स्वाभिमान से खेलने का काम करता है, उसे बार-बार सबक सिखाने का काम किया है। लीलाराम ने पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला के बयानों पर जमकर भड़ास निकाली। आरोप लगाते हुए कहा कि सुरजेवाला ने भाईचारा खराब करने का काम किया है। इस मौके पर नरेश मित्तल, रामकुमार नैन, जग्गा सैनी, पूर्व पार्षद कुलदीप सैनी, अशोक सैनी, धीरा सैनी, कुशलपाल सैन, रामफल बलवंती, सुनील गुर्जर, सरदारा सैनी, डॉ. सुरजीत सैनी मौजूद रहे। संवाद