फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   LED lights on Dhandh and Karnal Road failed after just one month

Kaithal News: ढांढ और करनाल रोड पर एक माह बाद हीं एलईडी लाइटें दे गईं जवाब

Sat, 23 Dec 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 23 Dec 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
LED lights on Dhandh and Karnal Road failed after just one month
कैथल। नगर परिषद ने दिवाली पर शहर को रोशन करने के लिए 500 से अधिक एलईडी लाइटें लगाई थी, लेकिन ढांढ और करनाल रोड पर यह एक माह बाद ही खराब होना शुरू हो गईं। इस कारण इलाके में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। स्थिति यह है कि शहर में लगाई गई 500 में से 100 लाइटें बिल्कुल खराब हो चुकी हैं, लेकिन इसकी सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ठंड के मौसम में सुबह और शाम के समय अधिक कोहरा छा रहा है, लेकिन लाइटों के खराब होने के कारण राहगीरों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं हजारों क्षेत्रवासियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में क्षेत्रीय पार्षद के अनुसार कई बार मांग उठाई गई है। इसके बावजूद कोई भी समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में पार्षदों में भी रोष है। वहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब पार्षदों के कहने पर सुनवाई नहीं हो रही है तो उनकी कौन सुनेगा।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 28 के पार्षद मोहन लाल शर्मा ने बताया कि दिवाली पर जहां पर लाइटें लगाई गई थीं। वह अधिकतर स्थानों पर खराब हो चुकी हैं। इस ओर नगर परिषद के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह लाइटें वहां पर खराब हुई हैं, जहां पर चौक चौराहे अधिक हैं। ऐसे में रात के समय अधिक दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ता है। यहां पर लाइटें बदलवाने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर 11 की पार्षद सुशीला शर्मा ने बताया कि वह लाइटों के खराब होने का मुद्दा कई बार नप की सदन की बैठक में उठा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी तो वार्ड नंबर-11 में है। यहां पर ढांड चौक पर कुछ दिन पहले ही लाइटों को लगाया गया था। इसमें कुछ लाइटें तो चल रही हैं, लेकिन अन्य लाइटें खराब हो चुकी हैं।


वर्जन-
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने बताया कि दिवाली के समय जो लाइटें लगाई गई थीं। वे सभी चल रही हैं, जबकि दूसरी कुछ लाइटें खराब हुईं हैं। लाइटों के खराब होने के संदर्भ में जैसे ही कुछ शिकायत मिलती है तो समाधान कराया जाता है। किसी भी पार्षद या शहरवासी को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed