{"_id":"685da3da40d8fe3d510256b6","slug":"leaving-the-illegal-occupation-a-park-was-built-in-magho-majri-kaithal-news-c-18-1-knl1004-678705-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अवैध कब्जे छोड़ माघो माजरी में बनाया पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अवैध कब्जे छोड़ माघो माजरी में बनाया पार्क
Fri, 27 Jun 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डीसी प्रीति ने कहा कि स्वेच्छा से अवैध कब्जे छोड़कर पार्क विकसित करवाने जैसे कार्य करने वाले गांव माघो माजरी ने अनुकरणीय पहल की है। स्वच्छता सहित भाईचारे को बनाए रखने में गांव के प्रयास सराहनीय है। किसी भी ग्राम पंचायत के ऐसे प्रयास दूसरे गांवों के लिए उदाहरण हैं।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दें कि गांव में जो विकास परियोजनाएं चल रही हैं, समय पर वे पूरी हों और कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। वह वीरवार को माघो माजरी गांव में आयोजित रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहीं थीं।
उन्होंने कहा कि समाज में फैली सामाजिक बुराई जैसे भ्रूण हत्या तथा नशा आदि के खात्मे के लिए सभी आमजन को अपनी सक्रिय भूमिका निभाई चाहिए। उन्होंने गांव के लोगों का आह्वान किया कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। गांव के युवा बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और सुनिश्चित करें कि नाबालिग बच्चे वाहन न चलाएं। पूरे गांव का सामूहिक प्रयास रहे कि हादसे में किसी नौजवान की लापरवाही के चलते जान न जाए। गांव वासी बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाएं और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाए।
विज्ञापन
एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों व स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता से कई तरह के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है। इनमें कुपोषण मुक्त अभियान मुख्य रूप से चलाया जा रहा है। गांव वासी इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो। जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्हें संतुलित भोजन दिया जाए। गर्भवती महिलाओं को उचित खुराक दी जाए।
डीएसपी सुशील कुमार ने नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। गांव के कार्यवाहक सरपंच अमन व सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार ने गांव में पहुंचने पर अधिकारियों का स्वागत किया। ग्राम पंचायत ने गांव में माघो से फ्रांसवाला गांव तक सड़क की मरम्मत किए जाने, ई-लाइब्रेरी प्रांगण को पक्का किए जाने, महिला सांस्कृतिक केंद्र बनवाए जाने, अस्पताल परिसर में कमरा बनवाए जाने, बैंक की शाखा खोले जाने की मांग रखी।
इसके अलावा गांव के लोगों ने खेत में नाले संबंधी, खेत में बिजली कनेक्शन बारे, शस्त्र लाइसेंस, पशुपालन विभाग द्वारा स्थापित किए गए स्ट्रख्र को हटवाए जाने सहित अन्य समस्याएं रखीं। डीसी ने सभी समस्याओं के उचित समाधान के निर्देश जारी किए। सरपंच ने डीसी व एसपी आस्था मोदी सहित एडीसी दीपक बाबू लाल करवा व एसडीएम अजय सिंह को स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।