फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Leave of firefighters cancelled

Kaithal News: दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Mon, 07 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Leave of firefighters cancelled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गेहूं के सीजन को देखते हुए दमकल विभाग सतर्क हैं। इसके मद्देनजर विभागीय कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अब कर्मचारी सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही छुट्टी ले सकेंगे।

गेहूं का सीजन चलने तक आग लगने की संभावित घटनाओं को देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है। अब गेहूं का सीजन खत्म होने के बाद ही कर्मचारी नियमित रूप से छुट्टी ले सकेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले के दमकल विभाग में करीब 55 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से कैथल के दमकल स्टेशन पर 20, पूंडरी में 10, राजौंद में नौ, कलायत व सीवन में आठ-आठ और चीका में 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा छह कर्मचारियों को ट्रेनिंग और दो कर्मचारियों को कार्यालय में काम के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजन के अलावा अन्य दिनों में आग लगने की इतनी घटनाएं नहीं होती हैं, जिसके चलते कर्मचारी रूटीन में छुट्टी ले लेते हैं। इसके विपरीत गेहूं के सीजन में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

दरअसल, गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल में कई बार आग लग जाती है। इन घटनाओं में कई बार लापरवाही तो कई मर्तबा शार्टसर्किट वजह बनती है। ऐसे में किसानों की फसल को बचाने के लिए दमकल कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है।

अब विभाग ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी कर्मचारी बिना किसी खास वजह के छुट्टी नहीं लेगा। उन्हें दफ्तर में दो शिफ्ट में काम करना होगा, जिसमें हर कर्मचारी को 12-12 घंटे काम करने की ड्यूटी होगी। कर्मचारी दिन-रात विभाग के दफ्तर में तैनात रहेंगे।


इसके अलावा जिला दफ्तर के अलावा कस्बों में भी दमकल की गाड़ियां तैनात की गई हैं। वहां भी कर्मचारी इसी तरह काम करेंगे। दमकल केंद्र के जिला अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि विभागीय आदेशों के अनुसार कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। आगामी आदेशों तक कर्मचारी बिना किसी विशेष वजह छुट्टी नहीं ले सकेगा। केवल आपात स्थिति में ही छुट्टी लेने की अनुमति होगी। कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी से संबंधित आदेश बता दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed