फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Learned tricks of social service, showed skills in cultural program

Kaithal News: समाजसेवा के सीखे गुर, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखाया हुनर

Thu, 09 Jan 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Learned tricks of social service, showed skills in cultural program
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और एमडीएन स्कूल में एनएसएस शिविरों का समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने समाजसेवा के गुर सीखने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपने-अपने हुनर दिखाए।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैंप का समापन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के साथ किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन श्वेता एवं शैलजा ने किया। छात्रा जैसमिन ने राष्ट्रीय सेवा योजना की उपयोगिता तथा एवं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के लिए इसकी आवश्यकता विषय पर स्वयं सेविकाओं को जानकारी दी। छात्रा मानसी कोमल व अन्य छात्राओं ने एक समूह का नृत्य के साथ स्वयं सेविकाओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


काजल वंदना ने सोलो डांस प्रस्तुत करके सबके मन को मोहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित सुशीला सहारण ने कहा कि आजस्वास्थ्य का ध्यान रखना जटिल समस्या है। यदि हम स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हमें जीवन को सुव्यवस्थित करना होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राज सिंह ने भी स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कैंप आपके जीवन चरित्र को उच्च बनाने और सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गत सात दिनों में आप सभी ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से जो सीखा है उसे अपने जीवन के साथ-साथ समाज में क्रियान्वित करने के लिए सजग रहना होगा। कार्यक्रम में संदीप कुमार डीपीई, प्राध्यापिका निर्मला देवी एवं 50 स्वयं सेविकाएं उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एमडीएन स्कूल में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन प्रतिनिधि राजू कौशिक मौजूद रहे। विद्यालय के संस्थापक डॉ. विजय कांसल ने बताया की सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों को साइबर सिक्योरिटी, वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप, गोवंश की सेवा, योगा, नशा मुक्ति अभियान,अग्निशमन यंत्रो की जानकारी, पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों से रूबरू करवाया गया।


इसके अलावा स्वच्छ भारत के संदेश के प्रति जागरूकता के प्रसार के लिए विभिन्न स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण जैसी गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। समापन समारोह के कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अद्भुत नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य डॉ. राजकुमार जांगड़ा, इंचार्ज विक्रम गर्ग ने सभी को धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed