फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Lawyer Baba Ladana consoles Vikas Jhajjar

Kaithal News: वकील बाबा लदाना ने विकास झज्जर को किया चित्त

Wed, 28 Aug 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 Aug 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Lawyer Baba Ladana consoles Vikas Jhajjar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। करोड़ा गांव में स्व. जगदीश उर्फ काला पहलवान की याद में दूसरा विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। इसमें लगभग 100 मुकाबले हुए। सबसे बड़ा मुकाबला वकील बाबा लदाना और विकास झज्जर के बीच करवाया। इसमें वकील बाबा ने विकास को चित करके विजेता बने।

इसके अलावा कैथल के पहलवान दिवाकर का मुकाबला दिल्ली के दीपक से हुआ, जिसमें पहलवान दिवाकर विजेता रहे व पहलवान ओमकार का मुकाबला झज्जर के राजेश के साथ हुआ। इसमें पहलवान ओमकार भी विजेता रहे। इस दंगल में सभी विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


दंगल की अध्यक्षता रामनिवास बनवाला यूएसए ने की। पवन पहलवान एनआईएस कोच ने बताया कि इस दंगल का आयोजन बाबा रामनाथ के डेरे में सप्तमी के अवसर पर लगाया गया। जिसमें एक विशाल दंगल करवाया। इस दंगल में हरियाणा, पंजाब व दिल्ली से आए लगभग 200 पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सरपंच दिनेश, भीम पहलवान, कृष्ण पहलवान, भज्जू पहलवान, नरेश हवलदार, कपिल बनवाला, विकास पहलवान, नक्श पहलवान, सतीश पंच, सोनू पहलवान, पवन बनवाला, पीएल भारद्वाज व रामफल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed