फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Launch of the 'Angan Milan Seva' program in Rajaund and Kalayat.

Kaithal News: राजौंद और कलायत में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Launch of the 'Angan Milan Seva' program in Rajaund and Kalayat.
आंगनबाड़ी वर्करों को सम्मानित करते हुए अ​धिकारी व अन्य। विज्ञ​प्ति
कैथल। सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पहले चरण में राजौंद और कलायत ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, महिलाओं, अभिभावकों और ग्रामीणों की सहभागिता से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। राजौंद ब्लॉक के गांव जाखौली में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बच्चों के लिए खेल, चित्रकारी, रंग भरने और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। बच्चों ने कविताएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

वहीं विभाग की योजनाओं से लाभान्वित लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और अन्य पात्र लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सपना ने बताया कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम 25 सितंबर से 7 अक्तूबर तक चार चरणों में ग्रामीण, खंड और जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को पोषण, स्वास्थ्य, बाल विकास और महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आमजन से नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाली गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, हेल्परों और आशा वर्करों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। बच्चों और प्रतिभागियों को मिठाई भी वितरित की गई। इस अवसर पर जिला संयोजक निधि मोहन, सुमन पहूजा सहित विभागीय अधिकारी, सुपरवाइजर और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आंगनबाड़ी वर्करों को सम्मानित करते हुए अधिकारी व अन्य। विज्ञप्ति

आंगनबाड़ी वर्करों को सम्मानित करते हुए अधिकारी व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed