फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   late fee

मिशन एडमिशन: आज से लेट फीस के साथ होंगे पीजी कोर्सों के दाखिले

Sun, 21 Jul 2019 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
late fee
15-कैथल। आरकेएसडी कालेज का दृश्य। - फोटो : Kaithal
पीजी कोर्सों में बिना लेट फीस के दाखिले 20 जुलाई को ही समाप्त हो चुके हैं। जिसके बाद अब सोमवार से पीजी कोर्सों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को 100 रुपये की लेट फीस चुकानी होगी। यह लेट फीस 100 रुपये तक 31 जुलाई तक रहेगी। जबकि विद्यार्थियों को इसके बाद भी प्रतिदिन 100 रुपये का जुर्माना चुकाकर एक से आठ अगस्त तक दाखिला लेना होगा। वहीं आईटीआई व संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इस बार पीजी कोर्सों की सभी सीटों में दाखिले नहीं हुए है। इसमें अभी भी 50 प्रतिशत तक सीटें खाली रही है। जिस वजह से शहर के सभी कॉलजों को अभी भी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य कॉलेजों में यह है पीजी कोर्सों की स्थिति
स्नातक कोर्सों के लिए अभी भी सीटें हैं खाली:-जिस प्रकार से पीजी कोर्सों में 50 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली हैं। ठीक उसी प्रकार से स्नातक कोर्स में दाखिले की अंतिम तिथि के एक सप्ताह के बाद भी सभी सीटें नहीं बढ़ पाई हैं। शहर के मुख्य कॉलेजों में अभी भी कई ऐसे कोर्स है जिसमें अधिकतर सीटें खाली है। जिसमें राजकीय कॉलेज में तीन प्रोफेशनल कोर्स में सीटें खाली है। जिसमें बीएससी मेडिकल, बीकॉम, बीएएमसी और बीएससी कम्प्यूटर साईंस शामिल है। शहर के आईजी महिला कॉलेज में बीए की 400 में से 390, बीकॉम की 180 में से 149, बीएससी नॉन मेडिकल की 80 में से 69, बीएससी मेडिकल में 40 में से 31, बीएससी कम्प्यूटर साईंस में 40 में से 23, बीएएमसी में 40 में से 26, बीसीए में 40 में से 11 दाखिले हुए हैं। वहीं राजकीय कॉलेज में बीकॉम की 120 में से 91, बीएएसी नॉन मेडिकल की 60 में से 60, बीएससी मेडिकल में 40 में से 30, बीएससी कम्पयूटर साईंस में 23, बीबीए में 40 में से 16, बीसीए में 40 में से 30, बीटीएम में 40 में 33, बीएमसी में 40 में से 26 दाखिले हुए हैं। हालांकि आरकेएसडी कॉलेज में लगभग सभी कोर्सों की सभी सीटें पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

आईटीआई में पहली मेरिट लिस्ट के तहत मंगलवार तक ले सकते हैं दाखिला
कैथल। कैथल के आईटीआई में पहली मेरिट लिस्ट में अब तक 105 दाखिले हो चुके हैं। पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 23 तक दाखिला ले सकते हैं। छात्राएं महिला आईटीआई कैथल ओर ममिहला आईटीआई पूंडरी को प्राथमिकता दे रही हैं। छात्राएं अधिकतर नॉन इंजीनियरिंग कोर्सों को प्राथमिकता दे रही हैं। कैथल के आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, फीटर, टर्नर, मशीनीस्ट व टूल एंड डाई व्यवसाय को प्राथमिकता दे रहे हैं तो वहीं छात्राएं स्टैनो, कोपा, ड्रेस मेकिंग, फैशन टैक्नोलाजी तथा ब्यूटी पार्लर- बेसिक कोस्मैटोलाजी को प्राथमिकता दे रही हञैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिला कमेटी के इंचार्ज वर्ग अनुदेशक बलजीत सिंह, गुरांदत्ता, प्रेम सिंह ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया सही ढंग से चल रही है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अलॉट की गई सीट अनुसार विद्यार्थियों का दाखिला किया जा रहा है। पहली काउसंलिंग के दाखिले 23 जुलाई तक किए जाएंगे। इसके बाद 24 जुलाई को रिक्त सीट दशाई जाएंगी। 24 व 25 जुलाई को विद्यार्थी अपने फार्म में बदलाव कर सकेगें व 26 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट चस्पा की जाएगी।

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, मूंदड़ी में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में उत्साह
कैथल। प्रदेश के पहले संस्कृत विश्वविद्यालय में 2019-20 के प्रथम सत्र की दाखिला शुरू की गई। कैथल सहित अन्य जिलों के विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय में शास्त्री, आचार्य व डिप्लोना कोर्स के लिए आवेदन के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जो 31 जुलाई तक जारी रहेंगे। विद्यार्थियों के साथ आने वाले अभिभावक भी संस्कृत विश्वविद्यालय की सराहना कर रहे हैं। विद्यार्थियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। इस मौके पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के लिए आवेदन पत्र विश्वविद्यालय से प्राप्त किए हैं। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के द्वारा भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। अब तक स्पीड पोस्ट के तहत भेजे गए ऑफलाइन आवेदन 35 आ चुके है। इस मौके पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. श्रेयांश द्विवेदी, कुलसचिव प्रो. यशवीर सिंह, डॉ. सुनिल गर्ग, अनिल शास्त्री, देवव्रत, सुनिल शर्मा, कुमारी दर्शना, व अन्य कर्मचारियों भी विद्यार्थियों की सहायता के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed