फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Last Friday was the coldest day of the season

Kaithal News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बीता शुक्रवार

Sat, 27 Dec 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Last Friday was the coldest day of the season
सुबह के समय कोहरे की अधिकता के चलते लाइटें जलाकर चलते हुए वाहन चालक। - फोटो : फतेपुर मातिन में घटना के बाद मौके पर पड़ी बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पिछले दो दिनों तक धूप खिलने के बाद शुक्रवार को फिर से कोहरे ने दस्तक दी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में ठंडक बढ़ी और सुबह घना कोहरा छाया। शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 7.6 और अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे सुबह और शाम को दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। शीतलहर के कारण दिन और रात में तापमान में गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे तक ठंड के कारण आवाजाही में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे धूप फीकी पड़ गई और सर्दी फिर बढ़ने लगी। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ देखा जा रहा है। पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से ठंडी हवा सीधे मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मौसम समन्वय अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि धूप निकलने से वाष्प में नमी बढ़ती है, जो सुबह कोहरे के रूप में दिखाई देती है। पछुआ हवा शीतलहर जैसा प्रभाव उत्पन्न करेगी और तापमान में गिरावट ला सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कोहरे की तुलना में दृश्यता 500 मीटर तक बनी रही, लेकिन हवा में नमी बढ़कर 93 प्रतिशत होने से कंपकंपाने वाली सर्दी महसूस हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में ठंड और तेज हो सकती है और गलन बढ़ने की संभावना है। 26 दिसंबर को सुबह न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक था। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 65 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 75 प्रतिशत दर्ज की गई।

सुबह कोहरे से वाहनों के चालक, छात्र हुए परेशान

राजौंद। पिछले दो दिन तक निकली धूप से लोगों ने सर्दी से काफी राहत की सांस ली थी। वहीं शुक्रवार को सुबह फिर से कोहरे की दस्तक से सुबह लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।


ज्यादातर स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी हुई कोहरा अधिक होने के कारण वाहन चालक भी लाइटें जलाकर चलने को मजबूर रहे और सभी वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए। क्योंकि सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत कम होने से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि 10 बजे के बाद हल्की धूप निकलने के साथ-साथ पूरा दिन अच्छी धूप निकली रही। जिससे लोगों ने सर्दी से राहत की सांस ली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 31 दिसंबर तक कोहरा पड़ने की संभावना जताई जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed