फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Larvae found in 32 out of 1,014 homes inspected; notices issued to all.

Kaithal News: 1014 घरों की जांच में 32 में मिला लारवा, सभी को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Larvae found in 32 out of 1,014 homes inspected; notices issued to all.
कैथल। जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए डोर टू डोर सर्वे चल रहा है। बुधवार को विभाग की टीमों ने 1014 घरों में जाकर पानी की जांच की। इस दौरान 32 घरों में डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। इन सभी घरों को नोटिस देते हुए लार्वा को नष्ट किया गया है।
विज्ञापन

साथ ही इन्हें जागरूक करते हुए दोबारा लार्वा मिलने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं बुधवार को दो संदिग्धों की सैंपल लेकर जांच की गई है और अब तक 571 मरीजों की जांच की जा चुकी है। पिछले साल डेंगू के 92 और मलेरिया का एक मामला सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग से नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार डेंगू की रोकथाम के लिए सर्वे और लार्वा जांच अभियान चला रही हैं। इस वर्ष अब तक 7.93 लाख से अधिक घरों और 15.86 लाख से अधिक कंटेनरों की जांच की जा चुकी है जिनमें 1692 स्थानों पर लार्वा मिलने पर कार्रवाई की गई। जिले में डेंगू नियंत्रण के लिए शहरी क्षेत्र में 36 और ग्रामीण क्षेत्र में 244 टीमें अभियान चला रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, टंकियों और अन्य पात्रों की नियमित सफाई करें और डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed