{"_id":"668f33995da22eaf380768f4","slug":"larvae-found-at-12-places-in-survey-notice-given-kaithal-news-c-18-1-knl1004-428157-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सर्वे में 12 जगहों पर मिले लार्वा, दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सर्वे में 12 जगहों पर मिले लार्वा, दिए नोटिस
Thu, 11 Jul 2024 06:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जांच सर्वे के दौरान बुधवार को डेंगू का लार्वा मिलने पर 12 लोगों को नोटिस दिए हैं। विभाग की टीमों की ओर से 10 हजार 233 घरों में सर्वे किया। वहीं, 17 संदिग्ध लोगों के सैंपल भी लिए गए जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। लार्वा मिलने पर जिले में अभी तक 1149 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दिया जा चुका है। अब तक जिले में 6 लाख 54 हजार घरों का सर्वे किया जा चुका है।
गौरतलब है कि उच्च अधिकारियों सिविल सर्जन डॉ रेनू चावला एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला के निर्देशानुसार सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से जागरूकता सर्वे अभियान चलाया गया है। इसके तहत लोगों के घरों में खड़े पानी के खुले स्रोतो में कूलर, टंकी, होदी, फ्रिज ट्रे, टायर, मटके, गमले, पक्षियों के पीने के पानी के बर्तन आदि में जमा में लार्वा की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी बुखार के लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के बारे जागरूक किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पंपलेट बांटकर एवं बैठक की ओर से लोगों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया एवं इस दौरान बुखार से ग्रस्त व्यक्तियों की ब्लड स्लाइड बनाकर जांच के लिए लैब में भेजा। हेल्थ इंस्पेक्टर कुलदीप चहल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को सप्ताह में एक दिन रविवार को ड्राई डे मनाने का आह्वान किया। कहीं पर जमा पानी की सफाई करने के लिए कहा।