{"_id":"66778db9296869de920929a6","slug":"larvae-checked-in-thousands-of-houses-and-shops-across-the-district-kaithal-news-c-245-1-kht1001-117418-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिलेभर में हजारों घरों और दुकानों में जांचा लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिलेभर में हजारों घरों और दुकानों में जांचा लार्वा
विज्ञापन
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिलेभर में नौ हजार 678 घरों व दुकानों में डेंगू के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 10 जगहों पर लार्वा मिला। इसके बाद सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया। वहीं, 13 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए। जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। अब तक 784 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 952 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की हिदायत जारी की है।
सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में अगर पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।