फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Langar hall opened in Gyarah Rudri Shiva temple

Kaithal News: ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में खुला लंगर हॉल

Fri, 08 Mar 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Langar hall opened in Gyarah Rudri Shiva temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधायक लीला राम व नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में 25 लाख रुपये से बने लंगर हॉल का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक लीला राम व नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास कार्यों की गंगा बह रही है।

उन्होंने कहा कि भारत माला के नाम से सड़कों का देश में जाल बिछाया जा रहा है। विधायक ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ग्यारह रुद्री शिव मंदिर जलाभिषेक भी किया। कहा कि लंगर हॉल के बनने से श्रद्धालुओं को लंगर चखने की सुविधा मिली है। इससे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि कैथल हलका में कोई भी सड़क कच्ची नहीं रही है और शहर की कॉलोनियों के भी निविदा सूचना जारी की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर की सभी कॉलोनियों की गलियों को पक्का किया जाएगा। विधायक ने कहा कि विकास के मामले में सरकार ने सभी रिकॉर्ड तोड़े हैं। लोकसभा चुनाव में हरियाणा के अंदर 10 की 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतेगी। लीलाराम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किए। कहा कि आज भी अब अगर कोई घोटाले की फाइल खुलती है तो वह कांग्रेस का किया हुआ घोटाला सामने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ नगर सुरेश गर्ग, ग्यारह रुद्री सभा के प्रधान विनोद मित्तल, रामकुमार नैन, हरपाल शर्मा, पंकज

मित्तल, नगर परिषद वाइस शेयर पर्सन सीमा चौहान, रमेश गर्ग, रवि गोयल, धर्मेंद्र गुप्ता, पार्षद लीलू सैनी, जग्गा सैनी, सत्यवान माजरा, रवि सैनी, कुशलपाल सैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed