{"_id":"68508b95c09e0e73a40ef3f8","slug":"lakshmi-became-the-newly-elected-panchayat-samiti-member-kaithal-news-c-245-1-kht1010-133497-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लक्ष्मी बनीं नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लक्ष्मी बनीं नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य
Tue, 17 Jun 2025 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
19 गुहला-चीका। नवनिर्वाचित पंचायत समिति लक्ष्मी के पति सुखा जगत का मुंह मिठ्ठा करवाते हुए पूर्व
गुहला-चीका। पंचायत समिति गुहला के आरक्षित वार्ड नंबर 14 के लिए रविवार को चुनाव करवाए गए। इनमें थेह बनेड़ा निवासी लक्ष्मी ने 324 वोटों से जीत दर्ज की है। चुनाव जीतने के बाद पार्षद लक्ष्मी का पति सुखा राम ग्रामीणों के साथ पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के निवास पहुंचा और उनकी पत्नी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पर आभार जताया।
कुलवंत बाजीगर ने उनका स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई दी। इस मौके पर बाजीगर ने कहा कि पंचायत समिति के उप चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार की जीत होने से साफ हो गया है कि ग्रामीण स्तर पर भाजपा की पूरी लहर है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी की जीत पूरे वार्ड नंबर 14 के लोगों की जीत है। वार्ड नंबर 14 से पार्षद के विदेश चले जाने के कारण यह सीट खाली हुई थी और इस पर रविवार को चुनाव करवाया गया था। इसका देर शाम को परिणाम घोषित किया गया।
बाजीगर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी गुहला हलके के विकास के लिए खुल कर पैसा भेज रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने हलके की 58 सड़कों के लिए 46 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है। बाजीगर ने कहा कि चीका के नए बन रहे बस स्टैंड व बाईपास के काम को शीघ्र शुरू करवा इन दोनों प्रोजेक्टों को पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर जगतार माजरी, ग्रामीण शोभा राम, मलकीत राम, जगसीर विच्छियां, बिट्टू, सुरजीत, गुरबचन, ओम प्रकाश बिच्छियां, दलबीर नंबरदार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।