{"_id":"6805621a1d6f29d1820eb375","slug":"lakhs-of-rupees-were-swindled-in-the-name-of-buying-crops-kaithal-news-c-245-1-kht1001-130869-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फसल खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फसल खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी
Mon, 21 Apr 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
कैथल। फ्रांसवाला गांव के एक किसान से पंजाब के तीन आरोपियों ने फसल खरीदने के नाम पर आठ लाख 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। युवक नेट हाउस के जरिए खीरे की खेती करता है। आरोपियों ने उससे लाखों रुपये का माल खरीदा, लेकिन बाद में पैसे नहीं दिए और जान से मारने की धमकी दी।
फ्रांसवाला निवासी बलिंद्र ने कैथल सदर थाने को दी गई शिकायत में बताया कि उसने सब्जी का नेट हाउस लगाया हुआ है, जिसमें वह खीरे की खेती करता है। नेट हाउस से अमित ट्रेडिंग कंपनी माल खरीदती है। कंपनी के मालिक अमित, विक्की और मोनिका वालिया हैं, जो सब्जी मंडी वल्हा अमृतसर पंजाब के रहने वाले हैं और उससे सब्जी खरीदते हैं। उसके नेट हाउस से कंपनी में माल जाते हुए काफी समय हो गया है और अब बिल काफी ज्यादा आ गया है। संवाद