{"_id":"6694737181f490a2d6089b64","slug":"lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-money-abroad-kaithal-news-c-18-1-knl1004-430913-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगे
Mon, 15 Jul 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खुराना निवासी एक युवक को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर ठगों ने फर्जी वीजा देकर सात लाख 70 हजार की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित युवक की शिकायत पर सिविल लाइन थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में खुराना रोड निवासी महेश ने बताया 12वीं पास है। मामले में आरोपी मनदीप शर्मा की उसके बडे भाई के साथ जान पहचान थी। मनदीप ने केशव मार्केट के नजदीक और नए बस स्टैंड कैथल के पास इमिग्रेशन नेशन के नाम से विदेश वीजा लगवाने संबंधी कार्यालय खोला हुआ है। मनदीप ने उसके भाई को मई 2023 के अंतिम सप्ताह में कहा कि महेश पढ़ा-लिखा है व बेरोजगार है। यदि वो लोग चाहे तो वह बिल्कुल कम रुपये में महेश का वीजा लगवा देगा और वहां उसे सेट करवा देगा।
जून 2023 पहला सप्ताह में आरोपी उसके भाई ने मनदीप के साथ 15 लाख रुपये में न्यूजीलैंड भेजने की बात कर ली। मनदीप ने कहा कि वह उसको एक नंबर के वीजा पर विदेश भेजेगा, इसलिए उसे आधी पेमेंट पहले चाहिए। इसके बाद आरोपी ने एक जुलाई को उनके कार्यालय में उसका असल पासपोर्ट एवं अन्य दस्तावेज ले लिए। इसके बाद 10 जुलाई से 31 जुलाई के बीच उन्होंने आरोपी के अलग अलग दिए हुए खातो में 7 लाख 70 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद आरोपी ने वीजा की फोटो कॉपी भेजी।
विज्ञापन
नौ जुलाई को जब वह कैथल से दिल्ली जाने के लिए तैयार हुआ तो आरोपी मनदीप ने कहा अभी रुक जाओ कुछ कमी है। इसके बाद आरोपी उसे आश्वासन देता रहा, लेकिन विदेश नहीं भेजा। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत पर कलायत के कमालपुर गांव निवासी मनदीप शर्मा और रामजुआरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।