{"_id":"655283414711681c9f084497","slug":"lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-money-abroad-kaithal-news-c-18-1-knl1004-262696-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगे
Tue, 14 Nov 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अमेरिका भेजने के नाम पर आरोपी दंपती ने एक परिवार से 27 लाख 31 हजार 700 रुपये ठग लिए। पूंडरी थाना पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव रसीना निवासी विरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत दी कि वह अमेरिका जाना चाहता था। इसके लिए उसने करनाल निवासी सुखविंद्र चड्ढा व उसकी पत्नी गगन चड्ढा से बातचीत की। आरोपियों ने उसे व उसके बच्चों को अमेरिका भेजने के नाम पर अक्तूबर 2022 से अप्रैल 2023 तक 27 लाख 31 हजार 700 रुपये ले लिए। बाद में आरोपियों ने उन्हें आर्मेनिया भेज दिया और जल्द अमेरिका भेजने का झांसा देकर करीब छह माह तक वहीं घुमाते रहे।
आरोप है कि न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके रुपये वापस दे रहे हैं। अब आरोपियों ने उनका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।